सहारनपुर, मई 8 -- अबेहटा, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला किला में बुधवार-गुरुवार रात आवारा कुत्तों के झुंड ने भेड़ बाड़े में घुसकर भारी तबाही मचा दी। कुत्तों के हमले में 71 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 15 से 20 भेड़ें गंभीर रूप से घायल हैं। घटना से पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मोहल्ला किला निवासी पशुपालक प्रीतम और कृष्ण ने बताया कि उन्होंने बाड़े में करीब 200 भेड़ें बांध रखी थीं। रात में आंधी-बारिश के कारण वे पास बने कमरे में सोने चले गए। इसी दौरान 10 से 15 आवारा कुत्तों का झुंड बाड़े में घुस आया और भेड़ों पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- कुत्तों के हमले में सात घायल, सीएचसी में उपचाराधीन भेड़ों के चिल्लाने की आवाज सुनकर वे बाहर पहुंचे तो कई भेड़ें मरी पड़ी थीं और कई तड़प रही थीं। शोर मचाने पर आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे, तब ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.