रामपुर, फरवरी 27 -- ग्राम बिढ़पुरा में कुत्तों के झुंड ने दो वर्षीय बच्चे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्राम बिढ़पुरा निवासी नदीम कुरैशी मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। नदीम ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह घर से बाहर गए हुए थे। शाम में उनका दो वर्षीय बेटा हैदर घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक से कुत्तों का एक झुंड आया और उसके बेटे पर हमला कर दिया। हमले में बेटा बुरी तरह से घायल हो गया। बताया कि कुत्तों के झुंड ने उसके शरीर के कई हिस्सों को नोंच खाया। तभी आसपास के दुकानदारों यह देख कुत्तों को डंडे से मारकर वहां से भगाया। परिजन उसे उपचार के लिए लेकर बिलासपुर पहुंचे जहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां उपचार के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.