बागपत, फरवरी 4 -- मांगरौली के जंगल में मंगलवार देर शाम एक बारह सिंगा हिरण पर आवारा कुत्तों ने घेरकर हमला कर दिया। खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने हिरण को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया, लेकिन हिरण जंगल से निकल कर गांव में घुस गया। वहां गांव की गलियों में घूम रहे कुत्तों ने उसे दबोच लिया। सुशील, शौकीन, इमरान, निर्दोष, हनीफ आदि ग्रामीणों ने हिरण को कुत्तों से छुड़ाकर पकड़ लिया। इसके अलावा पलड़ा गांव के जंगल में भी हिरण कुत्तों से बचकर गांव में घुस गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन दरोगा विनोद कुमार, संजीव कुमार, कैटिल गार्ड चंद्रपाल, लाला आदि दोनों हिरणों को ग्रामीणों के सहयोग से जंगल में ले गए जहां वन क्षेत्र में दोनों हिरण को सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन दरोगा विनोद कुमार ने बताया कि हिरण स्वस्थ थे जिन्हें वन क्षेत्र में सुरक्षित छुड़वाया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.