बलरामपुर, जनवरी 3 -- बलरामपुर। नगर में आवारा कुत्तों का आतंक है। नगरवासी सुबह मॉर्निंग वॉक के समय डरे शहमे में रहते हैं। नगर वासी सुजीत सिंह, शुभ शर्मा, विकास दीप, रोशन लाल, जगदीश तिवारी आदि का कहना है कि सुबह मॉर्निंग वॉक के समय हाथ में डंडा लेकर निकालना पड़ता है। उनका कहना है कि हम लोग आवारा कुत्तों से डरे रहते हैं कि वह हमें काटकर घायल न कर दें। नगर वासियों ने कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...