हाथरस, मार्च 6 -- जिले में आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत व्याप्त है। राह चलते लोगों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। जिला अस्पताल में निरंतर लोग एआरवी लगवाने के लिए पहुंच रहे है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब तीन सौ से अधिक लोग एआरवी लगवाने के लिए पहुंचे। अचानक तापमान बढ़ने के कारण कुत्ते आक्रमक रुख ले रहे है। रात को सड़कों पर यह स्थिति हो जाती है यदि कोई वाहन निकलकर जा रहा हो। तो कुत्तों का झुंड़ वाहनों के पीछे पड़ जाता है। जिले में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। राह चलते लोगों पर हमले की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिसके कारण जिला अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने वाले मरीजों की संख्या में तेजी आई है। पैदल चलने वाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.