धनबाद, फरवरी 12 -- धनबाद। बरवाअड्डा के लोहारबरवा में बुधवार की दोपहर तीन वर्षीय बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजन उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। लोहारबरवा निवासी कमलेश यादव का तीन वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे के हाथ और पैर जख्मी हो गए। परिजन बच्चे को लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। बीते कुछ दिनों से कुत्ते के काटने के मामले बढ़ गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...