चतरा, मई 2 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में कुत्तों का आतंक इन दिनों ज्यादा देखने को मिल रहा है। शनिवार को एक ही दिन में 30 डॉग बाइट के मरीज इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ गया। अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार देखी गई, जिनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल थे। सदर अस्पताल के डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि अत्यधिक गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं बल्कि जानवरों पर भी पड़ता है। खासकर कुत्ते गर्मी को सहन नहीं कर पाते, जिससे उनका व्यवहार आक्रामक हो जाता है और वे लोगों पर हमला कर देते हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। डॉक्टरों ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को कुत्ता काट ले, तो सबसे पहले घाव को कम से कम 15 मिनट तक साबुन और साफ पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए। इसके बाद बिना देरी किए न...