कुत्ते से टकराकर बाइक सवार मां-बेटे घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 28 -- दयालगंज बाजार। बेटे के साथ मायके जा रही महिला की बाइक कुत्ते से टकरा गई। हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बहुता गांव निवासी मझिला पत्नी अमरनाथ अपने बेटे शिवम भारती के साथ गुरुवार शाम 4.30 बजे बाइक से आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के तेलियानी गांव जा रही थी। इस दौरान जब वह दयालगंज बाजार के पांचों तारा पर पहुंची थी कि अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। जिससे टकराकर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। मां-बेटे घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में पिता-पुत्र घायल जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.