श्रावस्ती, जून 20 -- इकौना। शुक्रवार रात थाना इकौना क्षेत्र के ग्राम इटौंजा निवासी 50 वर्षीय विद्याराम पुत्र अशर्फी लाल पत्नी सुंदरपता को लेकर मोटर साइकिल से पयागपुर में शादी समारोह में जा रहे थे। इकौना से पयागपुर मार्ग पर थोड़ी दूर आगे चले थे कि अचानक सामने कुत्ता के आ जाने से बाइक नियंत्रित हो गई जिससे पति पत्नी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इकौना पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पति-पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- कुत्ते से टकराकर पति पत्नी गंभीर रूप से घायल यह भी पढ़ें- कुत्ते से टकराकर पति पत्नी गंभीर रूप से घायल यह भी पढ़ें- हादसे में बाइक सवार दम्पति घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...