प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 7 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। विद्यालय से बच्चों को घर लेकर लौट रहा बाइक सवार का संतुलन नहर की पटरी पर कोहरांव गांव के समीप अचानक कुत्ता आने से बिगड़ गया। इससे बाइक पलट गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों बच्चे और चालक सभी सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। आसपास के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। घायल बच्चों के साथ बाइक सवार को सीएचसी भेजवाया। दुर्घटना में घायल 10 वर्षीय आर्यन पुत्र जय सिंह पटेल, 10 वर्षीय श्रेया पुत्री महेंद्र कुमार, 12 वर्षीय स्नेहा पटेल पुत्री जय सिंह पटेल और 30 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार पुत्र जगदीश सभी निवासी जैतापुर कोतवाली पट्टी का इलाज सीएचसी में शुरु किया गया। दुर्घटना की सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। बाइक चालक धर्मेंद्र की हालत नाजुक होने के कारण उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.