बरेली, मार्च 8 -- अचानक कुत्ता सामने आने पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई और बाइक में बैठी महिला की गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मगर परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया तो पंचनामा भरकर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया। शेरगढ़ के गांव जमुनिया जागीर निवासी लाल मोहम्मद शनिवार को अपनी पत्नी सबीना को रिश्तेदारी से लेकर घर लौट रहे थे। भोजीपुरा में धौराटांडा-अटामांडा रोड पर अचानक एक कुत्ता सामने आ गया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर कुत्ते से टकराई और काफी दूर तक फिसलती चली गई। बाइक के पीछे बैठी लाल मोहम्मद की पत्नी 40 वर्षीय सबीना का सिर सड़क में टकराने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा। मगर सबीना के पति ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.