अमरोहा, अप्रैल 10 -- अमरोहा, संवाददाता। अभियान के तहत मोहल्ला गश्तियान में गुरुवार सुबह टीम आवारा कुत्ते पकड़ने गई थी। टीम मोहल्ले में कुत्ते पकड़ रही थी। टीम ने नगर पालिका की नामित सभासद सीमा रायजादा से उनके पाल्तू कुत्तों के गले में पट्टा डालकर रखने को कह दिया। इसी को लेकर सभासद की टीम से नोकझोंक हो गई। इसके बाद टीम लौट गई। शहर के वार्डों में आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चल रहा है। रोजाना की तरह टीम गुरुवार सुबह मोहल्ला गश्तियान में आवारा कुत्ते पकड़ रही थी। इसी बीच पहुंचीं नगर पालिका की नामित सभासद सीमा रायजादा ने करीब पांच से छह कुत्तों को पाल्तू बताकर पकड़ने से मना किया। इस पर टीम में मौजूद कर्मचारी ने पाल्तू कुत्तों के गले में पट्टा डालकर रखने की नामित सभासद को नसीहत दे डाली। इससे भड़कीं सभासद की कर्मचारियों से नोंकझोंक हो गई। ...