बहराइच, मई 15 -- बहराइच,संवाददाता। फखरपुर क्षेत्र में कुत्ते के हमला थम नहीं रहा है। गुरुवार को रात घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बचाने गए छह अन्य लोगों को भी कुत्ते ने लहुलुहान कर दिया। नाराज ग्रामीणों ने घेराबंदी कर कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। घायलों को सीएचसी ले जाया गया,जहां दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटेसिया निवासी चार वर्षीय अंकुश, छह वर्षीय अंशिका, सात वर्षीय कृष्णा, महफूज, संजय समेत अन्य बच्चे गुरुवार की शाम गांव में खेल रहे थे। यह भी पढ़ें- कुत्ते ने हमलाकर दो बच्चे समेत आठ लोगों को किया घायल इसी दौरान एक कुत्ता पहुंचा और बच्चों पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले से बचने के लिए बच्चे घर की ...