आगरा, जनवरी 1 -- थाना पिढौरा क्षेत्र के गांव दलईपुरा राजौरा में पिछले दो दिनों से पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। गुरुवार को कुत्ते ने घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय मासूम बच्ची पर हमला कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना पिढौरा क्षेत्र के दलईपुरा राजौरा निवासी श्याम बाबू की पांच वर्षीय पुत्री आराध्या गुरुवार को घर के बाहर खेल रही थी। अचानक पागल कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। बुरी तरह नोच डाला। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बमुश्किल बच्ची को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। हमले में आराध्या गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो दिन पहले भी इसी कुत्ते ने एक अन्य मासूम बच्चे को अपना शिकार बनाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.