बहराइच, मार्च 27 -- बहराइच, संवाददाता। आवारा कुत्तों के हमले थम नही रहे हैं। वाहन चालकों को दौड़ाए जाने की घटनाओं के अलावा बच्चों पर ही नहीं वयस्कों को नोंच रहे। विशेश्वरगंज के मुन्नासिंहपुरवा में आक्रामक कुत्ते ने गुरुवार शाम बालक पर हमला कर उसे नोंच कर घायल कर दिया। कुत्ते का हमला होते ही परिजनों व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से कुत्ते को खदेड़ आनन फानन में घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई है। विशेश्वरगंज थाने के लक्खारामपुर के मुन्नासिंहपुरवा में गुरूवार शाम अशोक कुमार (6) पुत्र अंजनी कुमार घर के बाहर खेल रहा था। अचानक एक आक्रामक कुत्ते ने उसे पटक कर नोंचना शुरू कर दिया। कुत्ते के हमले से बचने को बालक ने हाथ पैर चलाए और चीखा। तब तक कुत्ते ने बालक के चेहरे व श...