बहराइच, फरवरी 27 -- बहराइच, संवाददाता। एक आक्रामक मादा कुत्ते ने शुक्रवार रात एक एक कर आधा दर्जन बच्चों को नोंच डाला। घायलों को अभिभावकों ने मेडिकल कॉलेज लाकर प्राथमिक इलाज कराया। एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई है। ई ओ प्रमिता सिंह ने नगर पालिका परिषद सदर की मवेशियों - कुत्तों को पकड़ने वाली टीम मौके पर पहुंच गई है। नगर कोतवाली के शहर के घसियारीपुरा में शुक्रवार रात में एक आक्रामक कुत्ते ने शिवनंदन त्रिपाठी (9) पुत्र अमित कुमार पर हमला कर उसके दांये हाथ व बांये पैर में नोंच डाला। कुत्ते ने अगला हमला प्रताप जायसवाल के बेटे पर कर उसे भी घायल कर डाला। सभासद धनंजय सिंह ने बताया कि पागल कुत्ते ने लगभग आधा दर्जन बच्चों को नोंचा है। सभ घायलों को उनके परिजनों ने मेडिकल कॉलेज लाकर इलाज कराया है, एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...