फरीदाबाद, मई 17 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। एनआईटी थाना क्षेत्र की गांधी कॉलोनी में 9 मई की देर रात पालतू कुत्ते को लेकर हुए विवाद की रंजिश में एक युवक द्वारा पड़ोसी की स्कूटी में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। आग लगने से स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांधी कॉलोनी निवासी धीरज वाहन चालक का काम करते हैं। पीड़ित के अनुसार 8 मई को पड़ोस में रहने वाले मोहित के पालतू कुत्ते ने उनके घर के बाहर खड़ी बाइक की सीट फाड़ दी थी। इसी बात को लेकर धीरज और मोहित की मां के बीच कहासुनी हो गई थी। बताया जा रहा है कि इसी विवाद की रंजिश में अगले ही दिन वारदात को अंजाम दिया गया। धीरज ने पुलिस को दी शिक...