भदोही, जनवरी 8 -- भदोही, संवाददाता। गोपीगंज थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गंगा घाट पर शव दाह के दौरान बुधवार को पालतू कुत्ते को पीटने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान छह लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने इलाज को सीएचसी में भर्ती कराया। इसके कारण गंगा घाट पर अफरा-तफरी का आलम रहा। गोपीगंज थाना क्षेत्र के गांधी गांव निवासी अगनू की मां मुनरा देवी के निधन के बाद स्वजन और ग्रामीण बिहरोजपुर गंगा घाट पर शवदाह के लिए गए थे। इस दौरान कुछ लोग अपना पालतू कुत्ता गंगा किनारे टहला रहे थे। उसी दौरान पालतू कुत्ते एवं गंगा घाट पर घूम रहे आवारा कुत्तों में लड़ाई हो गई। शव दाह करने पहुंचे ग्रामीणों ने कुत्तों को ईंट-पत्थर मारकर भगा दिया। जिस बात को लेकर पालतू कुत्ते को मारने पर आशीष दुबे से शवदाह करने पहुंचे ग्रामीणों में मारपीट हो गई। एक पक्ष से बिहरोजपुर निव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.