फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 3 -- फर्रुखाबाद । कुत्ते को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया । जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया । लोहिया अस्पताल में भर्ती गांव फतेहपुर निवासी लक्ष्मी, विनय और शिव सिंह है। अस्पताल में तीनों का उपचार जारी है । घायल विनय ने बताया कि पड़ोसियों से कुत्ते को खुला छोड़ने को लेकर कहासुनी हो गई थी । आरोप है कि पड़ोस के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे उसकी बहन और भाई समेत छह लोगों को घायल कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...