उरई, दिसम्बर 17 -- सिरसाकलार। सिरसाकलार थाने के भगौरा गांव में 9 दिसंबर को खाना खाने के दौरान आए कुत्ते को मारकर भगाना बुजुर्ग को भारी पड़ गया। कुत्ते के मालिक ने बुजुर्ग को लाठी से इस कदर पीटा कि उसके सिर में गहरी चोट आई और झांसी मेडिकल कॉलेज में सात दिन चले इलाज के बाद मंगलवार रात मौत हो गई। घटना को लेकर बुजुर्ग के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हमलावर पर रिपोर्ट दर्ज की है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। भगौरा निवासी करुणानिधि ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि पिता हरेंद्र भूषण 9 दिसंबर की रात में गांव के बाहर बने प्लॉट पर खाना खा रहे थे। तभी गांव के ही युवक छोटे सिंह पुत्र गिरजा शंकर का कुत्ता आकर बुजुर्ग हरेंद्र भूषण को परेशान करने लगा तो पिता ने छोटे के कुत्ते को मारकर भगा दिया। इसके बाद छोटे सिंह ने पिता के सिर पर लाठी से चार पांच वा...