कुत्ते को बचाने में बाइक पर पीछे बैठा युवक नहर में गिरा,सिर से टकराया पत्थर,मौत
मिर्जापुर, मई 14 -- हलिया,मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के अदवा नहर के बरडीहा गांव के पास बुधवार की रात कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक पर पिछे बैठा युवक असंतुलित होकर माइनर में गिर गया। नगर में युवक के गिरते ही नीचे पड़े पत्थर से युवक का सिर टकरा गया। जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर परिजन पहुंचे और घायल पड़े युवक को पीएचसी हलिया ले गए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण करने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृत युवक अपनी चचेरी बहन की शादी का सामान लेने के लिए अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रहा था। इस घटना से युवक के चचेरी बहन की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक की मां सीता ने गुरुवार को सुबह तहरीर देकर पुलिस को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.