बांदा, जून 30 -- बांदा। बांदा फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर बाईपास के पास कुत्ते को बचाने में ऑटो पलट गया। इसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं चालक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी रमजान ने बताया 25 वर्षीय पुत्र शान मोहम्मद सब्जी मंडी में ठेलिया लगाकर फल बेचता था। मंगलवार सुबह वह ऑटो से बांदा आ रहा था। तभी देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर बाई पास ऑटो के आगे अचानक कुत्ता आ गया। उसे बचाने में ऑटो पलट गया। यह भी पढ़ें- कुत्ते को बचाने में ऑटो पलटा, दबकर फल विक्रेता की मौत जिससे दबकर शान मोहम्मद की मौत हो गई। पिता ने बताया कि शान मोहम्मद के जेब में पड़े 45 हजार रुपये और मोबाइल गायब थे। मां रमजनो ...