कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार पेड़ से टकराई, चालक गंभीर घायल
मेरठ, मई 30 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि एक मासूम समेत अन्य कई भी मामूली रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कस्बा हर्रा निवासी कामिल पुत्र तरीखत अपनी स्विफ्ट कार से मेरठ की ओर से घर लौट रहे थे। जब वह कैथवाड़ी के पास गांव के सामने पहुंचे, तभी अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ने की कोशिश की, लेकिन कार नियंत्रण से बाहर होकर पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। लोगों ने काफी प्रयास के बाद घायल चालक को कार से बाहर निकाला। हादसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.