महाराजगंज, जून 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग स्थित कटहरी बाजार में शुक्रवार की सुबह एक हादसा हो गया। ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली का चालक एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित गाड़ी बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में चालक बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोग जुट गए। ट्रैक्टर में फंसे चालक को निकालकर एंबुलेंस से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिसवा भेजा। हादसे में बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया और टक्कर इतनी जोर की थी कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शी पूर्व ग्राम प्रधान मनोज पांडेय, प्रमोद चौधरी, मनीष मद्धेशिया, धीरू व गुड्डन ने बताया कि ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली का चालक कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से ...