मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 30 -- मुजफ्फरनगर। वसुंधरा रेजिडेंसी के एक मकान में आग से कानूनगो के पद पर तैनात अमित गौड़ उनकी मां और भाई की जलने से मौत हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय अमित की पत्नी रिचा व दो बेटी आराध्या व अक्षिता कुत्ता टहलाने के लिए बाहर गई थीं। इस वजह से उनकी जान बच गई। हादसे से रिचा व दोनों बेटियों का रो-रोकर बुराहाल है। वसुंधरा रेजिडेंसी में देवबंद सहारनपुर में तैनात कानूनगो अमित गौड़ कुछ माह से बीमार चल रहे थे। बीमारी की वजह से उनकी मां सुशीला, छोटा भाई नितिन गौड़ उनकी देखभाल के लिए शामली बड़ा बाजार से मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। काफी दिनों से सभी अमित की देखभाल कर रहे थे। इस बीच अमित की पत्नी रिचा और बेटी अराध्या व अक्षिता को लेकर कुत्ता टहलाने के लिए बाहर चली गई थीं। इस बीच सोमवार शाम घर पर मौजूद लोगों ने ठंड से बचने के लिए अंगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.