बागपत, जनवरी 5 -- रमाला। इंटरनेट मीडिया पर कुत्ते को जबरन शराब पिलाने का वीडियो प्रसारित होने के मामले में थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि किरठल गांव निवासी जितेंद्र उर्फ बल्लम ने एक कुत्ते को जबरन शराब पिलाई थी। इस अमानवीय कृत्य का करीब 19 सेकंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था, जिसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक जितेंद्र को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि पशुओं के साथ क्रूरता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह की घटनाओं में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।...