गोरखपुर, अप्रैल 30 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के मंझरिया बिस्टौल गांव में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसियों ने एकजुट होकर लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पीड़ित झन्नेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 अप्रैल की रात करीब 9:50 बजे पड़ोस के राजकुमार, उसका पुत्र सुमित, लहरी, नेहा, अंजली व अन्य लोग कुत्ते को खाना खिलाने की बात पर विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने झन्नेलाल के भाई अक्षयवर, पप्पू, अक्षयवर की बेटी आराधना और विनय पर हमला बोल दिया।आरोपी लाठी-डंडा और धारदार हथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.