नई दिल्ली, जनवरी 21 -- क्या आपके दिमाग में भी कभी यह सवाल आता है कि फिल्मों में कुत्ते इतनी कमाल की एक्टिंग कैसे कर लेते हैं? भारत में '777 चार्ली' और 'तेरी मेहरबानियां' और हॉलीवुड में तो ऐसी दर्जनों फिल्में हैं, जिनमें कुत्तों को गजब की एक्टिंग करते हुए दिखाया गया है। लेकिन सवाल वही है, आखिर फिल्म में सीन और सिचुएशन के मुताबिक इन कुत्तों के एक्सप्रेशन्स और हरकतें इतनी परफेक्ट कैसे होती हैं? अगर आप सोच रहे हैं कि यह सब VFX से किया जाता है तो आप पूरी तरह सही नहीं हैं।कुत्तों की महीनों तक चलती है ट्रेनिंग कुछ फिल्मों में भले ही VFX की मदद लेकर कुत्तों के हाव-भाव और उनकी हरकतों वाले सीन बनाए जाते हैं। लेकिन ज्यादातर मामलो में शूटिंग के वक्त एक असली डॉग सेट पर एक्ट कर रहा होता है। इनके लिए कुत्तों की बहुत मुश्किल ट्रेनिंग होती है जिसे फिल्म औ...