कुत्ते के हमले में मासूम समेत दो लोग घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 16 -- फर्रुखाबाद। हरदोई जिले के थाना सवायजपुर के गांव ललुआपुर में एक आवारा कुत्ते के हमले में तीन वर्षीय मासूम सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। हरदोई जनपद के गांव ललुआपुर निवासी रंजीत का तीन वर्षीय पुत्र शेखर मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव के एक कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने मासूम के चेहरे और आंख के पास काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और रोने लगा।मासूम की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर दौड़े बच्चे को बचाने के लिए उसके चचेरे भाई राहुल तथा पिता रंजीत पहुंचे। इस दौरान कुत्ता उग्र हो गया और बच्चे को छुड़ाने के प्रयास में राहुल को हाथ में काट लिया। परिजनों ने किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया और दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.