मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के साहपुर चौर के पास आवारा कुत्ते के हमले में गंभीर रूप से घायल एतवारपुर ताज निवासी पहलदिया देवी (65) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, घायल महिला मोहिदान खातून और जुलेखा खातून का इलाज चल रहा है। पहलदिया देवी के पुत्र विनोद राम, प्रमोद राम सहित अन्य परिजनों ने बताया कि कुत्ते ने दो दर्जन से अधिक जगहों पर बुरी तरह से काटा था। गंभीर हालत में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था। विनोद राम ने बताया कि दो महिलाएं साहपुर चौर में काम करने गई थी, वहीं पहलदिया देवी साग तोड़ने गई थी। इसी बीच कुत्ते ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने हमलावर कुत्ते को भगाकर तीनों को अस्पताल पहुंचाया। थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि घायल पहलदिया देवी की मौत हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया ह...