फतेहपुर, मई 10 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के अफजलपुर मजरे गढ़ा गांव निवासी राजवती के दरवाजे कुत्ता भौंक रहा था तो राजवती ने डंडा मारकर भगा दिया। जिससे नाराज पड़ोसी राजेश निषाद अपने मां फूल कुमारी पत्नी शिवकुमारी बहन सबीना के साथ गाली गलौज करते हुए राजपती को धमकाया गाली गलौज किया तथा अवैध तमंचा लेकर लहराने लगा। तभी राजपती ने तमंचा छीनकर घर के अंदर घुस गई और पुलिस को फोन कर दिया। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमंचा को कब्जे में लेकर जांच शुरु की है। थाना प्रभारी बच्चे लाल ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...