गोरखपुर, मई 8 -- चिलुआताल, संवाददाता। चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नवापार में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में दो बहनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नवापार निवासी अमरजीत साहनी की पुत्री महिमा साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 7 मई 2026 को दिन में करीब तीन बजे कुत्ते को लेकर गांव की सपना, शालू पुत्री शंकर साहनी, मीना पत्नी शंकर साहनी तथा राधिका पत्नी संतोष साहनी उन्हें गाली-गलौज देने लगीं। आरोप है कि विरोध करने पर सभी ने मिलकर लात-घूंसों और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची महिमा की बहन निकिता को भी आरोपितों ने पीट दिया। मारपीट में निकिता के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। पीड़िता की तहरीर के ...