नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- घर में पालतू कुत्ते पालने वालों के लिए वो जानवर किसी घर के मेंबर से कम नहीं होता। उसके खानपान, दवा, इलाज, सफाई हर चीज का ध्यान रखा जाता है। सबसे ज्यादा केयर करनी होती है खानपान की,क्योंकि कुत्ते की डाइट इंसानों से काफी अलग होती है। उनके पाचन और मेटाबॉलिज्म का प्रोसेस बिल्कुल अलग होता है। लेकिन इंसान के साथ रहने की वजह से कुत्ते अक्सर उन फूड्स को खाना चाहते हैं जो इंसान खाते हैं। जिसे खाकर अक्सर कुत्ते बीमार पड़ जाते हैं। रिपोर्ट्स से मुताबिक केवल चॉकलेट खाने से कई केस कैनाइन प्वाइजनिंग के आते हैं। यहीं नहीं शुगर फ्री प्रोडक्ट खाने से कुछ सालों में घरेलू कुत्तों में जाइलिटोल से प्वाइजनिंग बढ़ी है। ऐसे में समझना जरूरी है कि घर में पले पालतू कुत्ते के लिए कौन से फूड्स टॉक्सिक है। और ये किस तरह कुत्ते की सेहत पर असर डा...