प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। कर्नलगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुत्ते के दौड़ाने के कारण युवक स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।ऊंचवागढ़ी राजापुर कैंट निवासी 26 वर्षीय आकाश पुत्र प्रकाश जैसवार कैटरिंग का काम करता था। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह कर्नलगंज इलाके में मनमोहन पार्क के पास 'मां की रसोई' रेस्टोरेंट के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक एक कुत्ता उसके पीछे दौड़ पड़ा, जिससे वह घबराकर स्कूटी से नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल आकाश को स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बेली अस्पताल पहुंचाया और मोबाइल से घरवालों को हादसे की जानकारी दी। कुछ ही देर में घरवाले अस्पताल पहुंच गए। रात में ही इलाज के दौरा...