शामली, मार्च 3 -- थाना क्षेत्र के भारसी गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर आवारा कुत्ते के भीषण हमले में 7 वर्षीय मासूम बच्ची फरीन गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची लहूलुहान हो गई और उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। गांव जन्नत कॉलोनी निवासी सादिक की 7 वर्षीय बेटी फरीन किवाना स्थित ईंट के भट्ठे पर थी। उसी दौरान कुत्ते के हमले से वह बुरी तरह जख्मी हो गई। परिजनों ने किसी तरह कुत्ते को भगाया और तुरंत फरीन को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्र में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या के कारण यह घटना लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर रही है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आवारा कुत्ते के हमले से घायल हुई बच्ची को प्र...