मुजफ्फर नगर, अप्रैल 19 -- जानसठ। गांव गढ़ी में लगभग 30 लोगों को आवारा कुत्ते ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। परिजन घायलों को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां से उन्हें उपचार देकर ओर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया। शनिवार सुबह लगभग 9 बजे गांव गढ़ी निवासी इंदर, असफाख, शिवम्, अमन, मोनिका, फरमान, अरुण, यश, मोहित, राजीव पाल व खलवाड़ा व मोहलकी गांव के कुछ लोग बाइक पर सवार होकर जानसठ काम पर जा रहे थे। उसी समय सड़क पर मौजूद आवारा कुत्ते ने उन पर बारी-बारी से हमला कर दिया। कुत्ते ने हमला कर बाइक पर जा रहे लोगों के पैरों पर भी काट लिया। कुत्ते के काटने से सभी घायल हो गए। कई लोगों के पैर तो काफी दूर तक फट गए। लोगों ने शोर मचाया तो रास्ते पर कुत्ते के काटने का पता चला। घायलों में से अधिकतर लोग उपचार के लिए सीएचसी जानसठ पहुंचे। जहां पर डाक्टर...