हापुड़, अप्रैल 18 -- नगर के बड़ा मोहल्ला निवासी व्यक्ति को पड़ोसी के कुत्ते ने काट लिया। विरोध करने पर कुत्ते के स्वामी ने पीड़ित के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी इतवारी ने बताया कि शनिवार को वह अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। तभी पड़ोसी के कुत्ते ने उनको काट लिया। उसने पड़ोसी को कुत्ते को बांधने की बात कहीं तो उसने उनके साथ गाली गलौज की। पीड़ित ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...