बरेली, मार्च 22 -- कुत्ते की मौत को लेकर सुभाषनगर में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। मामले में थाना सुभाषनगर में चार के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुभाषनगर के गांव सनैया में शनिवार को एक कुत्ते की मौत हो गई। इस पर दलित समुदाय के अविनाश कुमार ने पालतू कुत्ता बताकर गांव के ही रूपेंद्र सिंह पर जहर देने का आरोप लगाया। अविनाश का आरोप है कि इसको लेकर रूपेंद्र पक्ष आक्रोशित हो गया। उसने अपने बेटे राजीव, शौर्य और गौरव के साथ उन लोगों पर हमला कर दिया। जातिसूचक गालियां देकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट कर उन्हें और उनकी पत्नी रंजना को घायल कर दिया। वे लोग शिकायत लेकर थाना सुभाषनगर पहुंचे तो पुलिस ने मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.