नोएडा, फरवरी 10 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। कुत्ते काटने के मामलों में लगभग 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। एआरवी का पहला टीका लगने के आधार पर यह रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने जारी की है। सभी सरकारी संस्थानों में एंटी रेबीज नोडल अधिकारी बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वर्ष 2024 में पशुओं द्वारा काटने के 1,45,137 मामले सामने आए। इसमें 1,32,210 मामले कुत्ते के काटने के थे। वहीं वर्ष 2025 में पशुओं के काटने के 1,84,328 मामले सामने आए, जिसमें कुत्तों के काटने के 1,66,564 मामले रहे। वहीं इस साल जनवरी में लगभग 16 हजार लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। जिले में कुत्तों के अलावा बंदर और बिल्ली काटने के बाद भी लोग अलग-अलग सरकारी संस्थानों में एंटी रेबीज टीका लगवाने आए। जिले में कुत्ता काटने के मामले में बढ़ोतरी के बाद इलाज के लिए एंटी रेबीज सीरम की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.