देवघर, दिसम्बर 28 -- सारवां। जरिया गांव में शनिवार को पालतू कुत्ते द्वारा काट लेने के कारण 5 साल का अंकुश कुमार, पिता- बहादुर यादव घायल हो गया। परिजनों द्वारा इलाज के लिए सीएचसी सारवां ले जाया गया। वहीं एक अन्य घटना में सियार द्वारा काट लेने के कारण पृथ्वीडीह गांव निवासी दुलारी देव्या, पति भोला यादव घायल हो गई। पीड़िता ने बताया कि सुबह घर के पीछे की तरफ गई थी, जहां अचानक सियार ने हमला बोलकर जख्मी कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...