कुत्ता भौंकने के विवाद में नाबालिग को पीटा
लखनऊ, जून 9 -- आशियाना में कुत्ता भौंकने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने नाबालिग दुकानदार को मारापीटा। पीड़ित ने दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आशियाना के सेक्टर-एच निवासी 16 वर्षीय अनादि सोनी ने बताया कि उनकी दुकान अन्नपूर्णा कांप्लेक्स में है। दुकान में पड़ोस में रहने वाल मेड ऋतु काम करती है। 17 मई को दुकान के पास बैठे कुत्ते ने ऋतु पर भौंक दिया था। इसे लेकर वह विवाद करने लगी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी में की। आरोप है कि तीन दिन पहले दोपहर में सामान लेकर दुकान लौट रहा था, तभी चार युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। अनादि का सिर फट गया। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि किशोर ने सोमवार को थाने में महिला और चार अज्ञात के खिलाफ शिकायत की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.