प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 14 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सरनाम सिंह गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के लबेदा गांव में चल रही पैमाइश की ड्यूटी से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक सामने कुत्ता आ आ गया। वह बाइक सहित अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दरोगा को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस बात की जानकारी जैसे ही पुलिसकर्मियों को लगी, वह भी भागकर अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात डॉ. के प्रसाद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल उपनिरीक्षक का इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...