कुत्ता पालने वालों के लिए अच्छी खबर, अब घर बैठे होगा रजिस्ट्रेशन, नगर निगम ने आसान की प्रक्रिया
बरेली, सितम्बर 13 -- Bareilly News: पालतू कुत्ता रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। कुत्तों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। अब घर बैठे ही आपको सारी सुविधा मिल जाएगी। बरेली नगर निगम ने शहरवासियों के लिए कुत्तों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को बेहद आसान और सुविधाजनक बनाया है। अब लोगों को अपने पालतू कुत्ते के रजिस्ट्रेशन के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। घर बैठे बरेली 311 ऐप के माध्यम से कुत्ते का रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। नगर निगम की इस पहल का उद्देश्य पालतू पशुओं के बेहतर प्रबंधन के साथ शहर में जिम्मेदार पेट ओनरशिप और व्यवस्थित डॉग रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा देना है। पशु अधिकारी हरपाल सिंह का कहना है कि पालतू कुत्ते का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कुछ निर्धारित शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा। कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.