लखनऊ, फरवरी 27 -- पीजीआई थानाक्षेत्र के वृंदावन योजना में कुत्ते को टहलाने निकले युवक के साथ पड़ोसी पिता-पुत्र ने मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज किया है। तेलीबाग के गांधी नगर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि 21 फरवरी की रात वह कुत्ता टहला रहे थे। इस दौरान सेक्टर-पांच बी निवासी इलु पांडे, उसके पिता और भाई ने प्रदीप को रोककर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इस बीच इलु पांडे के पिता ने छत से डंडा और लोहे की पाइप नीचे फेंक दिए। जिसके बाद इलु और उसके भाई ने प्रदीप को पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। प्रदीप किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे और पीजीआई थाने पहुंचे। वहां पीड़ित ने पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह रात में अपने कुत्ते को टहलाने के लिए निकले थे। इस दौरान कुत्ते ने आरोपी के घर के बाहर मल त्याग दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.