आजमगढ़, फरवरी 4 -- अहरौला। अहरौला थाना क्षेत्र के बस्ती भुजवल गांव निवास हृदय नरायन शुक्ला ने गांव के ही निवासी दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि उसके पुत्र रिषू शुक्ला सोमवार की रात आठ बजे अपने पालतू कुत्ता को भोजन कराने के बाद घर के बाहर टहला रहा था। इस बीच गांव निवासी दीपक पुत्र जनमेजर और विवेक पुत्र पंकज आ गए। उन्हें देखकर कुत्ता भौकने लगा। इस बात को लेकर उनसे कहा सुनी हो गई। दीपक और विवेक ने उसके पुत्र को जान से मारने के लिए असलहे से फायर किया, लेकिन गोली कुत्ता को लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...