मिर्जापुर, मार्च 28 -- हलिया। थाना क्षेत्र के बनवा गांव के पास गुरुवार रात कुत्ते को बचाने में बाइक से गिरकर दंपती जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। ड्रमंडगज थाना क्षेत्र के नौगवा गांव निवासिनी 46 वर्षीय कमली देवी अपने पति केशव के साथ बाइक से बरौधा गांव किसी काम से गई थी। रात वहां से वापस लौट रही थी। केशव बाइक लेकर जैसे ही बनवा गांव के पास पहुंचे, तभी बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। कुत्ता को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चली गई। बाइक से गिरकर दंपति जख्मी हो गए। घटनास्थल पर आसपास के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उपचार के बाद महिला की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.