मधुबनी, जनवरी 31 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। बिस्फी थाना के ककोरबा गांव में एक युवक बाइक से जा रहा था तभी एक कुत्ता पीधे-पीधे दौड़ने लगा। बाइक सवार ने पालतू कुत्ता को खुले में छोड़ने पर आपत्ति जतायी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। घटना में दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने बिस्फी पुलिस को दी। इसके बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को शांत कराया। घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस के अनुसार एक पक्ष मो. रजकामू कासमी ने मो. हरूण, मो. इंतकाम समेत तीन ज्ञात व चार अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मो. रजकामू कासमी द्वारा पुलिस को एक पिस्टल सौंपा गया और आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग पिस्टल लेकर हमला करने के लिए आये थे। हमलावर से पिस्टल छीना गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.