औरैया, अप्रैल 23 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा के पुराना अछल्दा निवासी बेटे ने अपने पिता और बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई है। एक ही दिन में दोनों के लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे अनुज के पिता शिवकुमार पोरवाल बिना किसी को बताए घर से निकल गए। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले घर में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। इसी दिन सुबह करीब साढ़े 6 बजे अनुज की 25 वर्षीय बहन शिखा उर्फ नैंसी भी बिना बताए घर से कहीं चली गई। यह भी पढ़ें- पिता व बहन की रहस्यमयी गुमशुदगी, परिवार में मचा हड़कंप परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। घटना के बाद परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है...