गाज़ियाबाद, मई 1 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की जलालपुर रोड कॉलोनी निवासी राजो देवी और भोपाल का मकान आसपास है। 27 फरवरी को महिला का पुत्र बबलू घर के बाहर घूम रहा था। इसी बीच पड़ोसी के कुत्ते ने उसे काट लिया। जब कुत्ता काटने का विरोध किया तो मारपीट की गई। जब उसे बचाने के लिए राजो देवी आई तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने मुरादनगर थाने में तहरीर दी,लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कोर्ट ने मुरादनगर थाने को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...