मुजफ्फर नगर, मई 3 -- बुढ़ाना। गांव कुतुबपुर में दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। संघर्ष के दौरान चली गोली व धारदार हथियारों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एसपी देहात में गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। गांव में फ्लैग मार्च के बाद पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव कुतुबपुर दताना निवासी मोनू प्रजापति पुत्र घसीटा अपने खेत से ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। उसकी रास्ते में पारुल रवा राजपूत पुत्र ईश्वर से उसकी कहासुनी हो गई। जो बाद में खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों बीच चली गोली व धारदार हथियारों में गांव में दहशत फैल गई। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर: कुतुबपुर दताना में दो पक्षों में चली गोलियां, दो घायल इस संघर्ष में पारुल व मोनू दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों...